थराली: थराली में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत ने दाखिल किया अपना नामांकन
निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को करीब 1बजे नगर पंचायत थराली में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी सुनीता रावत और कांग्रेस प्रत्याशी समेत नगर क्षेत्र के चार वार्डो में से तीन में कांग्रेस के अधिकृत सभासदो ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से तहसील तक रैली निकाली।