रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मांगी लंबी उम्र की कामना : जालौर शहर सहित जिलेभर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने तिलक लगाकर भाई का मुंह मीठा करवाया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान बहनों ने भगवान से भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भाइयों ने भी बहनों के प्रति स्नेह जताते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
Jalor, Jalor | Aug 28, 2026