दुधि: दुद्धी के एसडीएम ने बच्चों संग बैठकर किया मिड-डे मील का भोजन
दुद्धी में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में संचालित कंपोजिट विद्यालय दुद्धी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील में परोसा गया चावल-दाल का भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का जायजा लेते हुए विद्यालय के जिम्मेदारों को मीनू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टि