भीलवाड़ा: परिवहन विभाग की 'दमनकारी' नीतियों के खिलाफ राजस्थान के बस ऑपरेटर लामबंद, 24 जनवरी को प्रदेशव्यापी चक्का जाम
भीलवाड़ा। राजस्थान के बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग द्वारा अपनाए जा रहे ’भेदभावपूर्ण रवैये’ और मोटर व्हीकल एक्ट के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के विरोध में कल, 24 जनवरी 2026 को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू के आव्हान पर आयोजित इस हड़ताल के दौरान प्रदेश भर में निजी बसों के पहिये थमे रहेंगे।