भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में शिविरों की प्रभावी तैयारी व गणतंत्र दिवस को गरिमामय बनाने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने 10 दिवसीय गिरदावर वृत्त स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृषि, उद्यान, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, उद्योग, जल संसाधन एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।