मंझनपुर: कोखराज के एक गांव में पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति को पीटा, काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी, कार्रवाई के निर्देश
कोखराज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से पीटा और उसे काटकर ड्रम में भरने की धमकी दी। आरोप है कि पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई और जाते-जाते घर का सारा सामान, नकदी और जेवरात भी ले गई। इतना ही नहीं, वह अपनी नाबालिग बेटी को भी जबरन साथ ले गई, जिसे बेचने की आशंका जताई जा रही है।