मंझनपुर: तेज रफ्तार का कहर: टिकरा गांव के पास ऑटो-डंपर की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टिकरा गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार ऑटो पीछे से डंपर में भिड़ गया। हादसे में ऑटो सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। घायलों को मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।