मंझनपुर: बरौली गांव में बेल भूंजते समय चिंगारी से भड़की आग, चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख
मंझनपुर तहसील के बरौली गांव में मंगलवार को समय करीब 1 बजे खेतों के पास आग जलाकर बेल भूंज रहे बच्चों की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। जलती चिंगारी पास के खेतों तक पहुंच गई और देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल धू-धू कर जल उठी। आग की चपेट में आकर गांव के किसान कमलेश कुमार, मान सिंह और केशव प्रसाद की लगभग चार बीघा फसल राख हो गई।