मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस को हाई-स्पीड ताकत मिली, परेड निरीक्षण के बाद नई पल्सर बाइकों की सौगात
कौशाम्बी की कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद बनाने के लिए पुलिस को हाई-स्पीड ताकत मिली है। बुधवार को समय 9 बजे कौशाम्बी पुलिस लाइन में आयोजित परेड का निरीक्षण करते हुए क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन ने जवानों की फिटनेस को परखा और उन्हें दौड़ करवाई। इसके बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, मेस और परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।