चाईबासा: अमला टोला सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, डीसी-एसपी और पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ
चाईबासा : शनिवार संध्या सात बजे अमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु एवं झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर तीनों अतिथियों ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया.