द्वारका: पालम गांव से कई मामलों में शामिल 2 शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार
पालम गांव थाना की पुलिस टीम ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, पांच मोटरसाइकिल और छिन गया एक मोबाइल बरामद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।जिनमें स्नैचिंग और चोरी के मामले शामिल हैं डीपी रोहित मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रामू और सचिन के रूप में हुई है।