मड़ावरा: सोंरई और उल्दना खुर्द के बीच जंगल में मिले शव के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
तहसील मड़ावरा के सोंरई और उल्दना खुर्द के बीच जंगल मे मिले महिला के जले हुए शव के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पति के खिलाफ मृतका के पिता ने गुरुवार को दोपहर 2 बजे पुलिस थाने में तहरीर देकर मृतका के पति पर हत्या करके शव को जलाने का आरोप लगाया है पुलिस ने अपराध पंजीकृत करके विवेचना शुरू कर दी है।