घाटमपुर: फिल्मी स्टाइल में पकड़े गए साइबर ठग, अब नए संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस, लेन-देन की पूरी चेन खंगाल रही है
रेऊना में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबिश देकर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया था।अब पुलिस नए संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार दोपहर 12:30बजे बताया पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्तों के बैंक खातों का सत्यापन करने के साथ लेनदेन की पूरी चेन खंगाल रही है।कई बैंकों में जांच की गई है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।