आबू रोड: आबूरोंड में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, 200 से अधिक लोगों ने लिया लाभ
महावीर इंटरनेशनल संस्थान आबूरोड द्वारा श्री हरि संस्कार शिक्षण सेवा केंद्र एवं जयपुर आयुर्वेद हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर का संचालन डॉ. मानवेंद्र शेखावत के निर्देशन में किया गया।