हनुमानगढ़: पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 118 और पंचायत समितियों के लिए 410 अभ्यर्थी मैदान में
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत तीसरे चरण में शामिल जिला परिषद और 6 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए 118 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए 410 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।