बक्सर: अवैध क्लिनिक के खिलाफ जांच पूरी होने पर सिविल सर्जन ने सख्त कार्रवाई का किया ऐलान
Buxar, Buxar | Oct 28, 2024 अवैध क्लिनिक के खिलाफ जांच के बाद प्रतिवेदन मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें सोमवार को शाम 4 बजे बक्सर सदर अस्पताल स्थित कार्यालय में सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कही। उन्होने कहा कि गैर निबंधित संस्थानों पर कार्रवाई के लिए जांच की गई। इसको लेकर जांच टीम का गठन किया गया था।