Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र

केदारनाथ यात्रा में 'VIP' बनने का शौक पड़ा भारी!! फर्जी रौब झाड़ने वालों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। सोनप्रयाग में चेकिंग के दौरान BR 01FT 2735 नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो पकड़ी गई, जिस पर अनधिकृत रूप से "बिहार सरकार" लिखा था। वाहन में अवैध हूटर और नेम प्लेट भी लगी हुई थी, जबकि मौके पर उससे संबंधित कोई अधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि यात्रा के दौरान VIP सुविधाएं और अनावश्यक लाभ लेने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से सरकारी पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा था। ⚡ रुद्रप्रयाग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हूटर और नेम प्लेट जब्त कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। 👏 देवभूमि में कानून से बड़ा कोई नहीं। केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की फर्जी VIP संस्कृति से दूर रहने की अपील। #KedarnathYatra #RudraprayagPolice #OperationPrahar #VIPCulture #Sonprayag #TrafficRules #UttarakhandPolice #Kedarnath #Devbhoomi #ViralNews

MORE NEWS

🚨ब्रेकिंग | केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सीतापुर–सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। चट्टान गिरने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

✅ राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा और चट्टान हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने का कार्य जारी है।

👉 प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर ही प्रतीक्षा करें।

#BreakingNews #KedarnathYatra #Rudraprayag #Sonprayag #Sitapur #Uttarakhand #Landslide #CharDhamYatra

🚨ब्रेकिंग | केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सीतापुर–सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी से अचानक भारी चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई, जिससे यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। चट्टान गिरने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ✅ राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा और चट्टान हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने का कार्य जारी है। 👉 प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने तक सुरक्षित स्थानों पर ही प्रतीक्षा करें। #BreakingNews #KedarnathYatra #Rudraprayag #Sonprayag #Sitapur #Uttarakhand #Landslide #CharDhamYatra

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026

🌧️ मानसून ने थामी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश और मौसम की अनिश्चितता का असर अब केदारनाथ यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। जहां यात्रा के शुरुआती दौर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 1000 से 1500 प्रतिदिन रह गई है।

अब तक 13,93,964 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। हालांकि मानसून के दौरान लगातार बारिश, भूस्खलन और मौसम अलर्ट के कारण यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा में फिर तेजी आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

🔹 अब तक कुल दर्शनार्थी: 13,93,964
🔹 वर्तमान दैनिक संख्या: 1000–1500 श्रद्धालु
🔹 कारण: लगातार बारिश, भूस्खलन और मौसम अलर्ट

#KedarnathYatra #Kedarnath #CharDhamYatra #Rudraprayag #Monsoon #Uttarakhand #BabaKedar #TravelUpdate

🌧️ मानसून ने थामी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश और मौसम की अनिश्चितता का असर अब केदारनाथ यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। जहां यात्रा के शुरुआती दौर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर करीब 1000 से 1500 प्रतिदिन रह गई है। अब तक 13,93,964 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। हालांकि मानसून के दौरान लगातार बारिश, भूस्खलन और मौसम अलर्ट के कारण यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम सामान्य होने पर यात्रा में फिर तेजी आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 🔹 अब तक कुल दर्शनार्थी: 13,93,964 🔹 वर्तमान दैनिक संख्या: 1000–1500 श्रद्धालु 🔹 कारण: लगातार बारिश, भूस्खलन और मौसम अलर्ट #KedarnathYatra #Kedarnath #CharDhamYatra #Rudraprayag #Monsoon #Uttarakhand #BabaKedar #TravelUpdate

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026

05 दिनों से लापता युवती को SDRF ने घने जंगल से किया बरामद, घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल!!

रानीखेत क्षेत्र में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने पांच दिनों से लापता युवती की तलाश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उसे घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।

एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रानीखेत क्षेत्र के अंतर्गत मजखाली निवासी एक युवती 01 जुलाई 2026 से लापता थी। युवती की तलाश के लिए एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सघन खोज एवं बचाव अभियान चला रही थी।

मंगलवार, 07 जुलाई को अभियान के दौरान टीम ने सुंदरखाल से लगभग 12 से 13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी, जिसके कारण वह कई दिनों तक वहीं फंसी रही।

युवती के मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम जंगल से सुरक्षित निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया।

एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई, कठिन परिस्थितियों में संचालित सघन खोज अभियान तथा समय पर किए गए सफल रेस्क्यू की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की।

05 दिनों से लापता युवती को SDRF ने घने जंगल से किया बरामद, घायल अवस्था में पहुंचाया अस्पताल!! रानीखेत क्षेत्र में राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने पांच दिनों से लापता युवती की तलाश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उसे घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। एसडीआरएफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रानीखेत क्षेत्र के अंतर्गत मजखाली निवासी एक युवती 01 जुलाई 2026 से लापता थी। युवती की तलाश के लिए एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सघन खोज एवं बचाव अभियान चला रही थी। मंगलवार, 07 जुलाई को अभियान के दौरान टीम ने सुंदरखाल से लगभग 12 से 13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी, जिसके कारण वह कई दिनों तक वहीं फंसी रही। युवती के मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम जंगल से सुरक्षित निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। वहां से एम्बुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई, कठिन परिस्थितियों में संचालित सघन खोज अभियान तथा समय पर किए गए सफल रेस्क्यू की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026

ब्रेकिंग न्यूज - केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सीतापुर - सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी से टूटी चट्टान,, सड़क बाधित!! किसी जनहानि की नहीं सूचना।।

#kedarnathyatra
#kedarnathyatra2026

ब्रेकिंग न्यूज - केदारनाथ यात्रा पड़ाव के सीतापुर - सोनप्रयाग के बीच पहाड़ी से टूटी चट्टान,, सड़क बाधित!! किसी जनहानि की नहीं सूचना।। #kedarnathyatra #kedarnathyatra2026

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026

डोडीताल बुग्याल में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत!!

दो दर्जन से अधिक पशुपालकों को भारी नुकसान, राजस्व टीम  पैदल ट्रैक कर मौके के लिए रवाना!!

उत्तरकाशी जिले के डोडीताल क्षेत्र स्थित पखोटु बुग्याल में सोमवार देर रात कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों मवेशियों के अब भी लापता होने की सूचना है। हादसे में अस्सी गंगा घाटी और मोरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक भेड़-बकरी पालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों करीब दो दर्जन पशुपालक अपने 300 से अधिक भेड़-बकरियों के साथ पखोटु बुग्याल में प्रवास पर थे। सोमवार देर रात अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां आ गईं। मौके पर ही 225 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जानवर बिखर गए और उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

मंगलवार सुबह एक व्यक्ति बुग्याल से अगोड़ा और ढासड़ा गांव पहुंचा तथा ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया गया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करना पड़ता है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हाल के वर्षों में जिले में आकाशीय बिजली से पशुधन को हुई सबसे बड़ी क्षति मानी जा रही है।

डोडीताल बुग्याल में आसमानी आफत, बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत!! दो दर्जन से अधिक पशुपालकों को भारी नुकसान, राजस्व टीम पैदल ट्रैक कर मौके के लिए रवाना!! उत्तरकाशी जिले के डोडीताल क्षेत्र स्थित पखोटु बुग्याल में सोमवार देर रात कुदरत का कहर टूट पड़ा। तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों मवेशियों के अब भी लापता होने की सूचना है। हादसे में अस्सी गंगा घाटी और मोरी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक भेड़-बकरी पालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों करीब दो दर्जन पशुपालक अपने 300 से अधिक भेड़-बकरियों के साथ पखोटु बुग्याल में प्रवास पर थे। सोमवार देर रात अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में बड़ी संख्या में भेड़-बकरियां आ गईं। मौके पर ही 225 से अधिक मवेशियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य जानवर बिखर गए और उनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति बुग्याल से अगोड़ा और ढासड़ा गांव पहुंचा तथा ग्रामीणों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन के निर्देश पर राजस्व उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब 22 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करना पड़ता है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हाल के वर्षों में जिले में आकाशीय बिजली से पशुधन को हुई सबसे बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 7, 2026

केदारनाथ यात्रा में 'VIP' बनने का शौक पड़ा भारी!! फर्जी रौब झाड़ने वालों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। सोनप्रयाग में चेकिंग के दौरान BR 01FT 2735 नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो पकड़ी गई, जिस पर अनधिकृत रूप से "बिहार सरकार" लिखा था। वाहन में अवैध हूटर और नेम प्लेट भी लगी हुई थी, जबकि मौके पर उससे संबंधित कोई अधिकृत व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि यात्रा के दौरान VIP सुविधाएं और अनावश्यक लाभ लेने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से सरकारी पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा था। ⚡ रुद्रप्रयाग पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हूटर और नेम प्लेट जब्त कर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। 👏 देवभूमि में कानून से बड़ा कोई नहीं। केदारनाथ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और किसी भी प्रकार की फर्जी VIP संस्कृति से दूर रहने की अपील। #KedarnathYatra #RudraprayagPolice #OperationPrahar #VIPCulture #Sonprayag #TrafficRules #UttarakhandPolice #Kedarnath #Devbhoomi #ViralNews - Rudraprayag News