कटघोरा: कटघोरा तहसील चौक पर चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी आग, 25 यात्रियों की सूझबूझ से बची जान, सभी सुरक्षित
Katghora, Korba | Nov 11, 2026 कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। बस के केबिन में धुएं का गुबार उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.