पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने एक हत्यारोपी सहित दो न्यायालय के वारंटियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी पुलिस एक हत्यारोपी सहित दो न्यायालय के वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार बारह बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी जिमिलाल राय को बारागाछी से गिरफ्तार किया गया। जबकि न्यायालय के वारंटी बासु सहनी को चांद सरैया से व गैरजमानतीय वारंटी मो सेराजुल को भी चांद सरैया से गिरफ्तार किया गया। तीनो को न्यायिक हिरासत में।