समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, छठ मनाने आई महिला को लगी गो"ली; एक आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत झखड़ा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। इस दौरान गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जख्मी महिला की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पौराम निवासी सृष्टिनाथ झा की पत्नी रेनू कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
छठ मनाने मायके आई थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार, रेनू कुमारी छठ महापर्व मनाने अपने मायके झखड़ा गांव आई हुई थीं। सोमवार को उनके भाई विनय कुमार झा और पड़ोस के सरवन कुमार एवं उस�