छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबा तीन युवक, ग्रामीणों के अथक प्रयास से निकाला गया बाहर; एक युवक की अस्पताल में मौ"त दो सुरक्षित
मुसरीघरारी (समस्तीपुर)। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहदा में छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुगापाकर निवासी कमलेश राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना की टीम एवं सरायरंजन के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पोखर से बाहर निकालने के लिए अथक प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने युवक को पोखर से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।
हालांकि, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में ही भेज दिया गया। घटना के बाद म