मंडला: जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने लिया डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण, भाजपा मंडला ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक संपन्न
Mandla, Mandla | Jul 4, 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक शनिवार को तीन बजे मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला महामंत्री नरेश चंद्रौल एवं जिला कोषाध्यक्ष अखिल सिहारे सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई।