पीलीबंगा: महिला के साथ मारपीट कर पहुंचाई चोट, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मंडी पीलीबंगा के वार्ड नंबर 35 में एक महिला के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीलीबंगा पुलिस थाने में तीनआरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 35 निवासी श्रीमती परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि आरोपी कपूर सिंह, सतनाम सिंह और सोनू राम ने उसकी माता के साथ मारपीट की।