आबू रोड: आबूरोंड में जोधपुर हॉस्टल से भागा नाबालिग रेलवे स्टेशन पर मिला, आरपीएफ ने ऑपरेशन 'नन्हे फरिश्ते' के तहत की कार्रवाई
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से हॉस्टल से भागा 13 वर्षीय नाबालिग बालक सुरक्षित बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी संख्या 09426 के जनरल कोच में एक बालक अकेला और गुमसुम बैठा मिला, जिस पर यात्रियों ने आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद सउनि रामदयाल शर्मा, महिला कांस्टेबल सुमन चौधरी और कांस्टेबल रामावतार ने बालक से पूछताछ की।