विजयनगर: बिजयनगर थाना परिसर में आगामी त्यौहार और कानून व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई
बिजयनगर थाना परिसर में आगामी त्योहार को शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक डीप्टी शिवराज सिंह व थानाधिकारी राजवीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में शनिवार शाम 5 बजे संपन्न हुई।बैठक के दौरान डीप्टी ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।