अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चोरों से चोरी की गई बुलेट बाइक किया बरामद
अनूपगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को वार्ड नंबर 33 में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों का रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बुलेट बाइक चोरी कर पंजाब में छुपा दिया था जिसे बरामद कर लिया गया है।