अनूपगढ़: अनूपगढ़ के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास पुलिस प्रशासन ने होटल का किया औचक निरीक्षण
अपराधों की रोकथाम के लिए अनूपगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि आज शनिवार रात 8 बजे अनूपगढ़ के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी अस्पताल के सामने बने होटलो के साथ-साथ रेलवे स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि होटल संचालकों को पाबंद किया गया है कि सरकार के नियमानुसार होटल का संचालन करें।