अनूपगढ़: अनूपगढ़ के नई धान मंडी में कृषि जिंसों के उठाव को लेकर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई
अनूपगढ़ की नई धान मंडी में इन दिनों गेहूं और सरसों की फसल की बंपर आवक हो रही है। उठाव कार्य को शीघ्र करने के मुद्दे को लेकर आज शुक्रवार शाम 5:30 बजे अनूपगढ़ के व्यापार मंडल में बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष विजय नागपाल ने बताया कि बैठक में ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि उठाव कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि किसानों व व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।