अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 33 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
22 मार्च को अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 33 में अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर से सोने के गहने व बुलेट बाइक चुराकर मौके से फरार हो गए थे। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने आज शुक्रवार शाम 6:30 बजे बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुलविंदर सिंह उर्फ प्रीत पुत्र सुरजीत और सुनील स्वामी पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।