कोटकासिम: कोटकासिम में लूट की साजिश रचते चार बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो पल्सर बाइक की गई ज़ब्त
Kotkasim, Alwar | Aug 16, 2026 कोटकासिम थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया कि पुलिस ने मेवली रोड पर रानीयावास बांध के पास लूट की योजना बना रहे बदमाश बसंत,कोशिंदर, सन्नी और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध देसी कट्टा जिंदा कारतूस रोड और पेचकस के साथ मौके पर ही दो पल्सर बाइक भी जप्त की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।