हुज़ूर: भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Huzur, Bhopal | Sep 12, 2026 भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने बॉयफ्रेंड अतुल को आखिरी मैसेज भेजा। इसमें लिखा था- 'मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना।' मृतका वैशाली मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और भोपाल में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, उसने बीकॉम तक पढ़ाई की थी।