हुज़ूर: जिन कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए BJP को रुपए दिए,वे किसी न किसी करप्शन में शामिल है : सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2024 भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने भोपाल में कहा, 'जिन कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए बीजेपी को करोड़ों रुपए दिए हैं। वे किसी न किसी करप्शन में शामिल रही हैं। बीजेपी की सरकार इन कंपनियों से चंदा लेकर क्लीनचिट दे सकती है, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।