हुज़ूर: भोपाल के बड़े तालाब में दिल्ली के युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2024 दिल्ली का युवक भोपाल में रहने वाले साले की शादी मेंशामिल होने आया था। नहाने के लिए दो दोस्तों के साथ भदभदा स्थित बड़े तालाब में गया था। नहाते हुए गहरे पानी में चला गया। इससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई है|