हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने सुभाष नगर आरओबी के पास से एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 6 किलो से अधिक गांजा बरामद
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर आरओबी के पास स्थित पेट्रोल टैंक के करीब से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास मौजूद बैग से ₹1.20 लाख कीमत का 6 किलो से अधिक गांजा मिला है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।