हुज़ूर: भोपाल के 10 नंबर मार्केट में होगा ट्रांसजेंडर फैशन शो,वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए करेंगे प्रेरित
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2024 भोपाल में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज ट्रांसजेंडर फैशन शो होगा। जिसमें ट्रांसजेंडर्स रैम्प वॉक पर चलेंगे। बुजुर्ग, दिव्यांग, फस्ट वोटर मंच और स्वीप आइकॉन भी फैशन शो में शमिल होंगे। राग भोपाली 10 नंबर मार्केट में शाम को फैशन शो होगा।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह भी मौजूद रहेंगे।