हिमाचल प्रदेश के मंडी से महिला सांसद कंगना रनौत के सोशल मीडिया में राजस्थान के मंदिर में पूजा किए जाने को गलत तरीके से प्रसारित करने पर राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमा भाजपा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने दर्ज करवाया है। मामले को लेकर sp सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि भाजपा महिला नेत्री के द्वारा सांसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सोशल मीडिया कर प्रसारित वीडियो डालने वालों के खिलाफ ये दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि क्योंकि अभी यह ज्ञात नहीं है कि वीडियो जिस सोशल मीडिया अकाउंट से प्रसारित किया गया है वो किसका है इसलिए मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है और आगे की जांच भी जारी है।