लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में दो जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया
उत्पाद पुलिस द्वारा मंगलवार अपराह्न 5:15 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार अशोक धाम स्टेशन के समीप से 10.5 लीटर महुआ शराब के साथ अमहरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले स्व. कानो राम के पुत्र उदन राम को गिरफ्तार किया गया. इधर उत्पाद थाना बड़हिया के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया.