कोईलवर: कायमनगर में आभूषण सफाई के नाम पर ठगी, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने थाना में दी आवेदन
गिधा थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव में आभूषण सफाई के बहाने ठगी का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे दो अज्ञात व्यक्ति पीड़ित अंजेश तिवारी के घर पहुंचे और खुद को आभूषण सफाई करने वाला बताया। ठगों ने मां और दादी को बातों में उलझाकर कान का टॉप्स, जिऊतीया और सोने की चेन सफाई के नाम पर लेकर फरार हो गए।