नावकोठी: PHC नावकोठी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
पीएचसी नावकोठी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया। इस अवसर पर 35 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवा एवं आवश्यक सलाह दी गई।