नावकोठी: नावकोठी प्रखंड में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन छापेमारी अभियान, दो के खिलाफ मामला दर्ज
बिजली ऊर्जा चोरी रोकथाम के लिए नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर विभागीय कर्मियों के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इसमें महेशवारा के बभनगामा में हर्षवर्धन कुमार के मुर्गा फार्म पर छापेमारी की गई तथा नावकोठी के वार्ड संख्या 12 की मो आजाद को बिजली बिल बकाया रहने के बाद बिजली कट जाने के बावजूद अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा गया है ।