शल्य क्रिया हेतु मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना का 100 वा बैच रवाना
बिहार सरकार की महत्वपूर्ण जीवनदायनी योजना मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के अंतर्गत आज बाल ह्रदय रोगियों का 100 वा बैच, बिहार सरकार द्वारा निशुल्क शल्य क्रिया हेतु श्री सत्य साईं अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किआ जा रहा है।
इस 100 वे बैच में जाने वाले पूर्वी चम्पारण से दो बाल ह्रदय रोगिओ, शिवानी कुमारी ( रक्सौल ), शुभम पाल ( kesaria) को उनके परिजनों के साथ सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने आज सुबह 7 बजे, हरी झंडी दिखाकर, एम्बुलेंस द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना रवाना किआ, इन बाल ह्रदय रोगिओ के साथ एक चिकित्सक डॉ सरताज आलम, चिकित्सा पदाधिकारी, अरेराज को भी रवाना किआ गया।
सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने बताया की मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना के तहत पूर्वीचम्पारण से अब तक 172 बाल ह्रदय रोगिओ की सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जा चुकी है।
आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा ने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना से, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर 100 वे बैच में जा रहे बिहार के 32 बाल ह्रदय रोगिओ को पटना एयरपोर्ट हेतु रवाना किआ जायेगा, तत्पश्चात हवाई जहाज द्वारा बिहार सरकार इन बाल ह्रदय रोगिओ को इनके परिजनों के साथ अपने खर्चे पर श्री सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद भेजेगी, जहां इनकी सर्जरी, रहने, खाने का खर्चा बिहार सरकार वहन करेगी।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार, आर बी एस के डी सी डॉ शशि मिश्रा, चिकित्सा पदाधिकारी अरेराज डॉ सरताज आलम, प्रमोद कुमार, जौवाद हुसैन मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department