आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण के द्वारा आरोग्य भवन (पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार) सदर अस्पताल कैम्पस, मोतिहारी में NQAS कार्यक्रम अन्तर्गत राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी सम्मानित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) को निदेशित दिया गया कि अपने स्वास्थ्य संस्थान को गुणवता बरकरार रखना सुनिश्चित करेंगे।
प्रशस्ति प्राप्त करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), 1. अमर चौधरी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वाटगंज), 2. महेन्द्र सिंह, (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पकड़ी), 3. राकेश मोहनपुरिया (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, श्यामपुर), 4. नंदनी कुमारी, (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विशम्भरपुर), 5. सुरज कुमार पाण्डेय (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चैता), 6. संदीप कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कैथवलिया), 7. जाहिद इमाम (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धनहर जिहुली), 8. विजय कुमार शर्मा (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पिपरपाती), 9. डा०रोहित कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़कागांव), 10 मनीष कुमार पासवान (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरनाही), 11. स्वण प्रभात कुमार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शेखौना), 12. दीपा कुमारी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, साउथ नोनिया), 13. डा० वेद प्रकाश (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, परसौनी वाजिद) साथ ही जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी को एवं जिला प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य के अरूनेन्द्र कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में डा० दिलीप कुमार, सिविल सर्जन, डा०एस०एन० सत्यार्थी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डा० शरद चन्द्र शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, श्री ठाकुर विश्वमोहन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अभिजीत भूषण, जिला लेखा प्रबंधक, आदित्य राज, जिला प्रतिनिधि सी० 3 सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा सदर अस्पताल के चिकित्सक गण मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
7 views | East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026