प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी
दिनांक: 13.06.2026
आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, मोतिहारी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), पूर्वी चंपारण द्वारा “NALSA वीर परिवार सहायता योजना” के अंतर्गत एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन केशव शर्मा द्वारा की गई।
इस अवसर पर DLSA के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी, डिप्टी LADCs श्री राम विनय मिश्रा, पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) अभिमन्यु सिंह, आलोक चंद एवं रमन मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 50 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों एवं वर्तमान में सेवारत सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान सचिव, DLSA द्वारा NALSA वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं पात्रता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से वीर सैनिकों एवं उनके आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर न्याय प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया। सचिव, DLSA ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण विधिक सहायता क्लिनिक एवं DLSA के माध्यम से शीघ्र किया जाएगा।
कैप्टन केशव शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और उन्हें न्यायिक सहायता प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar