आज दिनांक-12.06.2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पूर्वी चंपारण मोतिहारी एवं कारखाना निरीक्षक मोतिहारी थे।
उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा विशिष्ट अतिथि को पुष्प प्रदान करते हुए स्वागत किया गया।
अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), द्वारा दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में भ्रमण कर बाल श्रम के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा दो बाल श्रमिकों को FD की प्रति का डमी चेक एवं बैग सुपुर्द किया गया। इसके बाद अपर समाहर्ता सर द्वारा बाल श्रम निषेध के लिए सभी से शपथ भी दिलवाई गई।
सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त करने हेतु विशेष जानकारी दी गई ।
पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में वित्तीय वर्ष 2025-26एवं 2026-27 क्रमशः 72 और 17 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया और संबंधित दोषी नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई! साथ ही अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा बताया गया कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार धावा दल क्रियाशील रखा जाए ताकि बाल श्रम जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके।
उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, प्रयास संस्था के प्रतिनिधि, डंकन हॉस्पिटल, न्याय नेटवर्क परियोजना से प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, प्रथम संस्था के प्रतिनिधि, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि के साथ अन्य प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
इसके पूर्व मे प्रभात फेरी सह जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को बाल श्रम जैसी कुप्रथा के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
7 views | East Champaran, Bihar | Jun 12, 2026