बलौदा: बलौदा के डोंगरी गांव के तालाब के पास अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के तालाब के पास में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है और मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि डोंगरी गांव के तालाब के पास में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची है. जांच की जा रही है.