तिजारा: भिवाड़ी के चोपानकी में मिला मजदूर का शव, सिर पर चोट का निशान, पुलिस जांच में जुटी
Tijara, Alwar | May 11, 2026 भिवाड़ी से चोपांकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांधोला मोड पर सोमवार सुबह 8:00 बजे एक 40 वर्षीय मजदूर का शव मिला।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शत्रुघ्न पुत्र भरत सिंह के रूप में हुई है। शत्रुघ्न भिवाड़ी की जुबेर कॉलोनी में अकेला रहकर मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।