डौण्डीलोहारा: नया खाता और एफडी खोलने के नाम पर 6.52 लाख रुपये का गबन, शाखा डाकपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मंगचुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीणों से डाकघर में नया खाता खोलने, टर्म डिपॉजिट (एफडी) और पीपीएफ व सुकन्या खाता में राशि जमा कराने के नाम पर 6 लाख 52 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उप संभागीय डाक निरीक्षक मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी अरविंद कुमार सिंह ने डाक अधीक्षक रेंगाड़बरी परमानंद नेताम के खिलाफ हितग्राहियों से धोखाधड़ी करने मंगचुवा था