वन-वे रोड पर खाली प्लॉट में लगी आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू : जालोर शहर के वन-वे रोड स्थित एक खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं पार्षद हुकमीचंद सोलंकी की सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।