पटाखों से कॉस्मेटिक्स की दुकान में लगी आग, कांग्रेस पार्षद, पति और जेठ की मौ#त: पत्नी को बचाने के लिए दुकान में कूदा था बड़ा भाई। पाली के फालना में रविवार रात पटाखों की चिंगारी से कॉस्मेटिक्स की दुकान में आग लग गई। हादसे में खुडाला-फालना नगर पालिका की कांग्रेस पार्षद ऊषा पूनमिया (68), उनके पति प्रकाश (70) और जेठ गौतम पूनमिया (73) की मौ#त हो गई।
आग की चपेट में आसपास की दो दुकानें भी आ गईं। ऊषा की दम घुटने से, जबकि प्रकाश की जिंदा जलने से मौ#त हुई। दोनों को बचाने के प्रयास में गौतम भी झुलस गए थे, जिन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग पर रात 2 बजे काबू पाया गया, जबकि रेस्क्यू सोमवार सुबह 5 बजे तक चला।
Jalor, Jalor | Nov 10, 2026