रसड़ा: नगरा में क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, भतीजे पर आरोप, गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
Rasra, Ballia | Aug 12, 2026 नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर मंगलवार रात क्लीनिक संचालिका कंचन देवी (35) की लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। कंचन खारी गांव निवासी बसपा कार्यकर्ता सियाराम की पत्नी थीं और करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक चला रही थीं। देर रात तक कंचन के घर नहीं पहुंचने और मोबाइल फोन नहीं उठने पर पति क्लीनिक पहुंचे तो क्लिनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथप